Site icon AB News.Press

drug selling accused arrested in Chhattisgarh: नशीली दवाएं बेचने वाले 2 युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में दवाएं बरामद

drug selling accused arrested in Chhattisgarh

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-भरतपुर- चिरमिरी जिले में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं  की बिक्री  करने वाले 2 लोगों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 120 शीशियां वाली प्रत्येक 100 एमएल ओनेरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की पुलिस लगातार नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान मनेंद्रगढ़-भरतपुर- चिरमिरी जिले की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं का सिरप बेचने के लिए जा रहे थे। तभी पुलिस ने इनको धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से ओनेरेक्स कफ सिरप की 120 शीशियां बरामद की है। जिसकी कीमत 21 हजार 6 सौ रूपए बताई जा रही है।

Exit mobile version