Bilaspur Railway Station : दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा बासी भोजन, खाते ही बिगड़ी तबीयत, बिलासपुर स्टेशन में जमकर हंगामा

Bilaspur Railway Station : दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा बासी भोजन, खाते ही बिगड़ी तबीयत, बिलासपुर स्टेशन में जमकर हंगामा

Bilaspur Railway Station

बिलासपुर। वैसे तो एक तरफ रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा का दावा करने वाली भारतीय रेलवे के लिए ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराना एक बड़ी समस्या बनते जा रहा है। आज भी यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों में घटिया खाना परोसे जाने का ताजा मामला दूरंतो एक्सप्रेस में सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची दूरंतो ट्रेन को यात्रियों ने चेन पुलिंग कर स्टेशन में उतर कर हंगामा हुआ शुरु कर दिया। घटना रात 12:05 की है जब ट्रेन बिलासपुर पहुंची थी। जिसके बाद चेन पुलिंग कर यात्रियों ने दो घंटे तक ट्रेन रोक दी।

बता दें कि टाटानगर स्टेशन से 1400 यात्रियों को भोजन दिया गया था। जिसमे लगभग 10 यात्रियों को फूड पाइजनिंग होने के कारण तबियत ख़राब हो गयी। आरपीएफ, स्टेशन मास्टर यात्रियों को समझाने में जुटे रहे। पर यात्री मानने को नहीं थे तैयार। काफी कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन हुई रवाना।

read more – CG Suicide Case : रायपुर के टिकरापारा में बुजुर्ग ने हवलदार की प्रताड़ना से की खुदकुशी, आक्रोशित परिजनों ने किया थाना घेराव, मौके से मिला सुसाइड नोट

Breaking News News and Politics राज्य खबर