Ratlam news
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में गायब हुए एक सराफा व्यापारी के मामले में एक महिने 10 बाद एक नया मोड़ आया है। व्यापारी की पत्नी ने जब दुकान का दरवाजा खोला तो उसे एक लेटर मिला। लेटर में जीवन सोनी ने 2 लोगों के नाम लिखे है, जिसके कारण वे फरार हुए है। बता दें कि, सर्राफा व्यापारी जीवन सोनी पर आरोप है कि वे रतलाम से 7 सर्राफा व्यापारी का लगभग 3 करोड़ का सोना लेकर गायब हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सराफा व्यापारी जीव सोनी एक महिने पहले कुछ व्यापारियों का लगभग 3 करोड़ का सोना लेकर गायब हो गए थे। जिसके बाद व्यापारियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने जीवन सोनी की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वह नही मिला।
व्यापारी के बंद दुकान में लेटर
इस बीच एक महिने से ज्यादा समय होने पर दुकानदार दुकान खाली करवाने और किराए के प्रेशर के बाद दुकान का ताला खोला गया। जहां पर जीवन सोनी की पत्नी भूमिका को एक लेटर मिला। वही लेटर के पास चूहे मारने दवाई भी पड़ी मिली। लेटर में 2 लोग मिट्ठूलाल प्रजापत और सुभाष भाटिया का नाम और परेशान करने की बात कही गई है। लेटर सामने आने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।


