The Sabarmati Report
भोपाल। अभी एक ओर जहां देश के कई राज्यों में चुनाव का माहौल है इस बीच गुजरात के गोधरा कांड ने एक फिल्म के जरिए जबर्दस्त एंट्री की है। वहीं इस कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टैक्स फ्री घोषित करने का ऐलान किया है।
यह घोषणा मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने AUAP की ओर से आयोजित सेमिनार में किया। उन्होंने कहा कि अपने देश में भगवान राम और रावण के बीच केवल नैतिक मूल्य का अंतर रहा है। फिल्म साबरमती को एमपी में सभी विधायक और सांसद देखने जाएंगे। साबरमती फिल्म गुजरात में हुए दर्दनाक बड़े मामले को दर्शाती है।

The Sabarmati Report
गुजरात के गोधरा कांड पर बनी है फिल्म
धीरज सरना के निर्देशन में बनी और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” ने अपने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। यह फिल्म 2002 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी की दुखद घटना पर आधारित है। जिसमें 59 बेगुनाहों की जान चली गई थी। वहीं फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ प्रमुख भूमिकाओं में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी नजर आ रही हैं।

मोदी-शाह ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा है कि अच्छी बात है कि उसकी सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव (झूठी कहानी) सीमित समय तक ही चल सकता है। वहीं केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की जमकर सराहना की है।’
READ MORE – CG BREAKING : राजधानी के नवा रायपुर में बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां…

