Raipur Double Murder Case :  राजधानी रायपुर में डबल मर्डर, पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर उतरा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Double Murder Case : राजधानी रायपुर में डबल मर्डर, पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर उतरा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Double Murder Case

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंगवार से डबल मर्डर के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद बदमाशों ने दो युवकों की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रोहित सागर और हरीश साहू के रूप में की गई हैं। इस मामले में विधानसभा पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

READ MORE – Rahul Gandhi News : सावरकर के खिलाफ बयान मामले में राहुल गांधी को कोर्ट ने भेजा समन, 2 दिसंबर को अदालत में पेश होने का दिया आदेश

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कल रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि आमासिवनी के विदेशी शराब भट्टी में खाने-पीने के मामले को लेकर विवाद हुआ। जिसमें एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम रोहित सागर था। रोहित की हत्या का मुख्य आरोपी हरीश साहू और 3-4 अन्य लड़के थे। वे मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस रोहित को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल ले गई।

Raipur Double Murder Case

सफेंद शर्ट में रोहित सागर और हरीश साहू

वहीं रोहित के मर्डर की सूचना माइन पर उसके गुट के लड़के भड़क गए। और बड़ी संख्या में आमासिवनी इलाके में हरीश साहू के घर बदला लेने पहुंचे। जहां उन्होंने हरीश को घर से घसीटकर निकाला और किडनैप कर करीब 3 किलोमीटर दूर खालबाड़ा ले गए। बताया जा रहा है कि लड़कों ने हरीश को एक कुर्सी में बैठाकर बांध कर उसकी जमकर पिटाई करते हुए। उस पर चाकू से हमला कर दिया।

जिससे हरीश साहू की भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही लाश परिजनों को सौपा जायेगा। वहीं इस घटना में दोनों गैंग के 2 से 3 लोग घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

READ MORE – CG Assembly Winter Session : दिसंबर में शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र, सचिव ने जारी किया नोटिफिकेशन

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर