Rahul Gandhi News : सावरकर के खिलाफ बयान मामले में राहुल गांधी को कोर्ट ने भेजा समन, 2 दिसंबर को अदालत में पेश होने का दिया आदेश

Rahul Gandhi News : सावरकर के खिलाफ बयान मामले में राहुल गांधी को कोर्ट ने भेजा समन, 2 दिसंबर को अदालत में पेश होने का दिया आदेश

Rahul Gandhi News

पुणे। पुणे की एक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन भेजा है। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट ने विनायक दामोदर सावरकर के पोते के मानहानि याचिका के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को दो दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने 2 दिसंबर को राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, यह समन हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत के बाद जारी किया गया है।

बता दें, सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें दावा किया गया था कि गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में अपने संबोधन में कहा था कि सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें (सावरकर को) खुशी हुई थी। याचिका के अनुसार, सावरकर ने ऐसा कहीं नहीं लिखा है।

READ MORE – CG Assembly Winter Session : दिसंबर में शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र, सचिव ने जारी किया नोटिफिकेशन

Breaking News National News and Politics