Jharkhand Chunav 2024 :  झारखंड की हॉट सीट रामगढ़ पर चुनावी चर्चा, दो महिला प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर, दांव पर लगी साख….

Jharkhand Chunav 2024 : झारखंड की हॉट सीट रामगढ़ पर चुनावी चर्चा, दो महिला प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर, दांव पर लगी साख….

Jharkhand Chunav 2024

रामगढ़। झारखंड की हॉट सीट में रामगढ़ विधान सभा सीट पर दो दशक से एनडीए ने अपना कब्जा जमा कर रखा हुआ है। तो वहीं सुदेश महतो की आजसू की इस सीट पर लगातार जीत होती रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ममता देवी ने झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी और आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी को भारी मतों से पराजित किया था।

READ MORE – VISHNUDEO SAI DANTEWADA VISITS : बस्तर दौरे के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ सीएम साय का दंतेवाड़ा दौरा, दंतेश्वरी माता के दर्शन का करेंगे पूजा अर्चना

लेकिन, जब गोला-गोली कांड में ममता देवी को सजा हुई तो यहां के राजनीतिक समीकरण भी बहुत असर पड़ा। इस घटना के बाद ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता चली गई थी। तो वहीं 2023 के उपचुनाव में आजसू की सुनीता चौधरी ने ममता देवी के पति और कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो को भरी मतों से पराजित कर साल 2019 में अपनी हार का बदला लिया।

Jharkhand Chunav 2024

वहीं एक बार फिर से आजसू पार्टी की ओर से सुनीता चौधरी और कांग्रेस पार्टी से ममता देवी चुनावी मैदान में एक दूसरे के आमने-सामने है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार के चुनाव में समीकरण बदलते दिख रहे हैं। बता दें कि जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के पानेश्वर कुमार के चुनावी मैदान में आने के बाद इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

कुर्मी महतो बहुल रामगढ़ विधानसभा सीट पर तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी कुर्मी महतो समाज से ही है, और एक दूसरे को चुनौती देते हुए कांटे की टक्कर दे रहे हैं। बहरहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनावी जंग के मैदान में जीत का सहेरा किसके सिर पर सजेगा।

READ MORE – Indira Gandhi Birth Anniversary : इंदिरा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और खरगे समेत बड़े दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, आइये जानते है कौन थीं इंदिरा गांधी?

Breaking News National News and Politics