Ghaziabad News : गाजियाबाद के शिव मंदिर में हो रहा था निकाह, भनक लगते ही हिंदू संगठन के पहुंचते ही दूल्हा-दुल्हन समेत सभी गायब, वीडियो वायरल…

Ghaziabad News : गाजियाबाद के शिव मंदिर में हो रहा था निकाह, भनक लगते ही हिंदू संगठन के पहुंचते ही दूल्हा-दुल्हन समेत सभी गायब, वीडियो वायरल…

Ghaziabad News

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शिव मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक मुस्लिम जोड़ा निकाह करता हुआ पकड़ा गया। यह घटना मोदीनगर के गोविंदपुरी इलाके के एक मंदिर के धर्मशाला की है। जहां शिव मंदिर में एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया जा रहा था। वहीं मंदिर की कमेटी ने इस निकाह के लिए शबनम नाम की महिला के नाम पर 4200 रुपये की रसीद भी काटी थी।

READ MORE – Jharkhand Chunav 2024 : झारखंड की हॉट सीट रामगढ़ पर चुनावी चर्चा, दो महिला प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर, दांव पर लगी साख….

वहीं इस घटना के बाद से हिंदू संगठनों ने परिसर में जमकर हंगामा करना शुरू करते हुए मामले की जांच की मांग की है। मामले में एक धर्मशाला के कमरे को किराए पर देने के नाम पर केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरी स्थित शक्तिधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सुदामापुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पुत्री का निकाह समारोह था। बरात लोनी से आई थी। मंदिर परिसर में निकाह समारोह की सूचना से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया।

Ghaziabad News

संगठन के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर पहुंच कर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख काजी ने निकाह रोक दिया। दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग वहां मौजूद थे। हंगामा बढ़ने पर मंदिर में पूजा करने आए अन्य श्रद्धालु भी वहां से हट गए। वहीं निकाह के बाद जोड़ा कहां गया, इसका किसी को पता नहीं चला।

शिकायतकर्ता नीरज शर्मा ने कहा कि इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। चंद रुपयों की खातिर मंदिर कमेटी के कुछ सदस्य धर्म के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उन्होंने मंदिर के रसीद काटने वाले और निकाह की परमिशन लेने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। फ़िलहाल ठेकेदार मनोज सक्सेना को हिरासत मे लेकर अन्य के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाही की जा रही है।

READ MORE – ISRO launches satellite: स्पेसएक्स ने ISRO के सैटेलाइट GSAT-N2 को किया लॉन्च, मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट, देखे VIDEO

Breaking News National News and Politics