Fighting in police station for love marriage in bhilai: लव मैरिज करने पर थाने में हुआ बवाल, लड़का-लड़की के परिजनों के बीच लात-घुसे चले, लड़की के ससुर का माथा फुटा

Fighting in police station for love marriage in bhilai: लव मैरिज करने पर थाने में हुआ बवाल, लड़का-लड़की के परिजनों के बीच लात-घुसे चले, लड़की के ससुर का माथा फुटा

Fighting in police station for love marriage in bhilai

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर 6 में  सोमवार को लव मैरिज को लेकर दो पक्षों के बीच थाने में जमकर बवाल हुआ है। इस दौरान लड़की और लड़का के परिजनों के बीच हाथापाई हुई। जिसमें युवती के ससुर का सिर फूट गया। वही थाने में हुए एस मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी BSP अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी शैवी ताम्रकार ने रायपुर के रहने वाले आशुतोष देशपांडेय से लव मैरिज की है। उन्होंने 6 नवंबर को लव मैरिज की थी। वही शैवी जिस स्कूल में पढ़ाती है, आशुतोष देशपांडेय उसी स्कूल में ड्राइवर का काम करता है।

Fighting in police station for love marriage in bhilai

लड़का- लड़की ने मर्जी से शादी करने की बात कबूला

शैवी ताम्रकार जिस दिन घर से भागी उस दिन उसके परिजनों ने नेवई पुलिस थाने में उसकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़की की तलाश कर रहे थे। शैवी और आशुतोष ने थाने में आकर आर्य समाज में मर्जी से शादी करने की बात कही। लड़का-लड़की नाबालिग होने की वजह से थाना प्रभारी ने उनका बयान लिया और छोड़ दिया। चूकि लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी इसलिए लड़का-लड़की को फिर से बुलाया गया।

दोनों पक्षों के बीच थाने में मारपीट

इस दौरान थाने में लड़की के माता-पिता, मामा व अन्य लोग पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

Fighting in police station for love marriage in bhilai

मारपीट में लड़की के ससुर का सिर फुटा

वही शैवी का आरोप है कि आरोप है कि पति और ससुर का बयान दर्ज करा रही थी। उसी समय उसके पापा, मामा व मां आएं और जबरन गले पकड़ मारने लगे। इस दौरान उसके ससुर का सिर फुट गया।

मारपीट में लड़की के ससुर का सिर फुटा

 

 

National