Snowfall in J&K : कश्मीर में भीषण बर्फ बारी से – 20 डिग्री पहुंचा तापमान, कई मार्ग बंद

Snowfall in J&K : कश्मीर में भीषण बर्फ बारी से – 20 डिग्री पहुंचा तापमान, कई मार्ग बंद

Snowfall in J&K

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लागातार बढ़ते जा रहा है। घाटी के कई जिलों में पारा शुन्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। आप को बता दें कि लद्दाख में जहां माइनस 10 तो वहीं द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 20 से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है।

घाटी में पड़ रहे भीषण बर्फबारी और सर्दी के चलते लोग ऐसे क्षेत्रों से पलायन को मजबूर हो गए है क्योंकि भीषण बर्फबारी इनसे जुड़ने वाले रास्ते प्रभावित कर देती हैं। भारी बर्फ़बारी से अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

हिमपात से सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। वहीं, गुलमर्ग में यह तापमान माइनस 1.8 डिग्री और पहलगाम में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी के बाद रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा।

हालांकि, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 22 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान आसमान में धूप खिली रहेगी। किसी इलाके में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 23 तारीख को मौसम में बदलाव के आसार हैं।

read more – Russia-Ukraine war : Russia ने Ukraine पर एक साथ दागे 120 मिसाइलें और 90 ड्रोन

Breaking News National News and Politics