CGPSC SSE 2023 Interview Date : आज से शुरू होगा राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC) 2023 परीक्षा का इंटरव्यू, 28 नवंबर तक लिया जाएगा साक्षात्कार

CGPSC SSE 2023 Interview Date : आज से शुरू होगा राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC) 2023 परीक्षा का इंटरव्यू, 28 नवंबर तक लिया जाएगा साक्षात्कार

CGPSC SSE 2023 Interview Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू आज से शुरू हो रहे हैं। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आप इसके आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ले सकते हैं। इस बार इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, जबकि पहले यह 150 अंकों का होता था।

बता दें कि इस मुख्य परीक्षा में कुल 3597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 703 अभ्यर्थियों के लिए 242 पदों पर चयन होगा। पहले यह इंटरव्यू 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होना था, लेकिन इसे स्थगित कर आज से शुरू किया गया है। जो 28 नवंबर तक चलेंगे। इंटरव्यू में जाने से पहले चयनित उम्मीदवार अपनी बायोडाटा पर ध्यान दें, साथ ही सभी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ लें।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए निर्धारित समय
  • पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे

read more – Guna ABVP AIDSO Student Fight : ABVP और AIDSO छात्र संगठन सदस्यों की बीच मारपीट, पोस्टर लागने पर हुआ विवाद, 5 लोग घायल

Breaking News Career Education News and Politics राज्य खबर स्पेशल