Site icon AB News.Press

CG News : सीएम साय का बस्तर दौरा, चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे

CG News

रायपुर। सीएम साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चित्रकोट में आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विष्णु देव साय की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक आज 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित की जाएगी।

इससे पहले सीएम साय ने बस्तर के लोगों को एक संदेश दिया है। बैठक में रवाना होने से पहले सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में हल्बी में ट्वीटकरते हुए कहा कि दादा-दीदी मन के विकास,भलाई और विकास की नई दिशा देने आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने बस्तर आ रहा हूं।

सीएम साय आज सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और चित्रकोट में सवेरे 11 बजे से बजे बैठक में शामिल होंगे।

read more – Air pollution in delhi: दिल्ली की सुबह जहरीली हवा के साथ, AQI 481 के पार पहुंचा, आज से ग्रैप-4 लागू

 

Exit mobile version