Netanyahu House Attacked : इजरायली PM Benjamin Netanyahu के घर दो फ्लैश बम से किया गया हमला

Netanyahu House Attacked : इजरायली PM Benjamin Netanyahu के घर दो फ्लैश बम से किया गया हमला

Netanyahu House Attacked

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच उत्तरी इजरायल में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर के बगीचे में दो फ्लैश बम दागे गए हैं। गनीमत यह रही कि बम घर के बाहर बगीचे में ही गिर गए।

मिली जानकारी के मुताबिक उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवरा को दी। एक बयान में कहा गया, न तो पीएम नेतन्याहू और न ही उनका परिवार हमले के वक्त मौजूद था और किसी नुकसान की खबर नहीं है।

बता दें कि पिछले महीने भी 19 अक्टूबर को पीएम नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी हिजबुल्लान ने ली थी। इसके बाद नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह पर उनकी और उनकी पत्नी को मारने की कोशिश का आरोप लगाया था।

इजरायली राष्ट्रपति ने घटना की निंदा की

इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने एक्स पर एक पोस्ट में घटना की निंदा करते हुए इस घटना की जांच की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई सभी सीमाओं को पार कर गई है। रक्षा मंत्री इटमार बेन-गविर ने भी एक्स पर कहा कि आज रात पीएम के घर में एक फ्लैश बम फेंकना एक और लाल रेखा को पार करना है।

READ MORE – JAGDALPUR NEWS : खेलते समय से भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम……

Breaking News International News and Politics