Mahavatar Narsimha : विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार ‘Mahavatara Narasimha’ का शानदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Mahavatar Narsimha : विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार ‘Mahavatara Narasimha’ का शानदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Mahavatar Narsimha

मुंबई। शनिवार को होम्बले फिल्म्स ने अपनी अपकमिंग एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का पहला मोशन पोस्टर शनिवार को जारी किया गया। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प मोशन पोस्टर के साथ बाकी जानकारी भी दीं।

READ MORE – Kailash Gehlot resigns : ‘आप’ को लगा जोरदार झटका, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी पार्टी

इसके साथ ही कैप्शन में लिखते हुए कहा, ‘जब आस्था को चुनौती दी जाती है तो अंधकार और अराजकता से त्रस्त इस दुनिया में वह प्रकट होते हैं। आधे मनुष्य, आधे शेर के अवतार-भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार के प्रकट होने का गवाह बनें।’

Mahavatar Narsimha

आप को बता दें कि होम्बले फिल्म्स ने इंडस्ट्री को ‘केजीएफ’ और ‘कंतारा’ जैसी फिल्में दी हैं। ऐसे में इस नए और बड़े एलान ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

महावतार नरसिम्हा जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है, इस फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

होम्बले फिल्म्स कन्नड़ सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जानी जाती है, जिसमें ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ भी शामिल है। ‘कांतारा’ भारत के दिलों की कहानी दिखाने वाली फिल्म है।

READ MORE – Korba News : कोरबा में हाथियों के विचरण को लेकर वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, विशेष टीम का किया गया गठन

Breaking News Knowledge News and Politics