Kailash Gehlot resigns : ‘आप’ को लगा जोरदार झटका, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी पार्टी

Kailash Gehlot resigns : ‘आप’ को लगा जोरदार झटका, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी पार्टी

Kailash Gehlot resigns

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को रविवार को जोरदार झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने रविवार सुबह AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफे का ऐलान किया। जिसके बाद दिल्ली की CM आतिशी ने कैलाश गहलोत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

READ MORE – Balrampur News : प्रदेश में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, सो रहे दंपती को कुचला, मौके पर पति की मौत

अब उनके इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा है कि उनके पास भारतीय जनता पार्टी में जाने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। बता दें कि कैलाश के ख़िलाफ़ ED और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे। कैलाश गहलोत पर ED और इनकम टैक्स की कई रेड भी हो चुकी थी।

कैलाश गहलोत ने 2015 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। और वे 2017 में कैबिनेट मंत्री बने। पेशे से वकील कैलाश गहलोत ने राजनीति में आने से पहले 10 साल तक सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में कई बड़े केस लड़े हैं।

Kailash Gehlot resigns

कैलाश गहलोत ने क्या कहा है?

कैलाश अरविंद केजरीवाल के करीबी नेता माने जाते थे। गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को भेजी चिट्ठी में कहा है कि ‘शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं।

अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’

READ MORE – Korba News : कोरबा में हाथियों के विचरण को लेकर वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, विशेष टीम का किया गया गठन

 

 

Breaking News National News and Politics