Site icon AB News.Press

Balrampur News : प्रदेश में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, सो रहे दंपती को कुचला, मौके पर पति की मौत

Balrampur News

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम चिलमा में हाथियों ने सो रहे दंपती पर हमला कर दिया। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदेश में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रही है। सबसे ज्यादा दहशतजदा जंगल के समीप बसे गांवों में रहने वाले ग्रामीण हैं, जिनको हमेशा हाथियों से अपने जान-माल दर लगा रहता है। बता दें कि कुछ दिनों से राजपुर वन क्षेत्र में 43 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है,

वहीं धमनी वन क्षेत्र में भी 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद वन विभाग द्वारा और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को जागरूक रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

READ MORE – Khargone Accident : खरगोन में SDM लिखी स्कॉर्पियो ने कार को जोरदार मारी टक्कर, दूल्हे के भाई समेत दो की दर्दनाक मौत, पांच घायल

Exit mobile version