Jhansi Medical College Fire : झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में आगजनी से 10 बच्चों की जलकर मौत, सीएम योगी ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Jhansi Medical College Fire : झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में आगजनी से 10 बच्चों की जलकर मौत, सीएम योगी ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Jhansi Medical College Fire

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात चिल्‍ड्रन वार्ड (NICU) में भीषण आग लग गई। जिसमे 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं 16 बच्चे बुरी तरह झुलस गए और 37 बच्चों और लोगों को रेस्क्यू कर बहार निकला गया।

घटना की जांच के लिए कमिटी बना दी गई है। हादसे की पुष्टि की ADG जोन कानपुर आलोक सिंह ने पुष्टि की है। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद रही। वहीं आग लगने का कारण चिल्ड्रन वार्ड में सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Jhansi Medical College Fire

सीएम योगी ने दिया जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कमिश्नर डीआईजी हादसे की जांच करेंगे।

वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और डॉक्टर बात करने को तैयार नहीं हैं। DM झांसी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9454417618 जारी किया गया है, जिस पर हादसे संबंधी जानकारी मृतकों-घायलों के परिजन जे सकते हैं।

 

Breaking News National News and Politics