Gujarat Earthquake : गुजरात के महेसाणा में 4.2 तीव्रता से महसूस किए भूकंप झटके, लोगो में दशहत का माहौल

Gujarat Earthquake : गुजरात के महेसाणा में 4.2 तीव्रता से महसूस किए भूकंप झटके, लोगो में दशहत का माहौल

Gujarat Earthquake

महेसाणा। गुजरात में शुक्रवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4.2 मापी गई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार मेहसाण में रात 10 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए।

Gujarat Earthquake

कब कितना विनाशकारी होता है भूकंप
  • 0 से 1.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप हल्‍का होता है और सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
  • 2 से 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर हल्का कंपन महसूस होता है।
  • 3 से 3.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर होता है।
  • 4 से 4.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर घरों की खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।
  • 5 से 5.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर फर्नीचर और अन्‍य बड़े सामान तक हिल सकते हैं।
  • 6 से 6.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है, ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
  • 7 से 7.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतें गिर जाती हैं, जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
  • 8 से 8.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं।
  • 9 और उससे ज्यादा रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर पूरी तबाही मच सकती है, कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे जमीन लहराती हुए दिखेगी, समंदर नजदीक हो तो सुनामी आ सकती है।

READ MORE – CG Weather Update : प्रदेश के तापमान में गिरावट, सर्द हवाएं चलने के साथ बढ़ने लगी ठण्ड

 

Breaking News National News and Politics