Gangster Lawrence Bishnoi: लॉरेंश के हिट लिस्ट में दो नए नाम शामिल, सलमान खान के बाद किसको मिली जान से मारने की धमकी..

Gangster Lawrence Bishnoi: लॉरेंश के हिट लिस्ट में दो नए नाम शामिल, सलमान खान के बाद किसको मिली जान से मारने की धमकी..

Gangster Lawrence Bishnoi

नई दिल्ली। गैंस्टर लॉरेंस बिश्नोई के हिट लिस्ट में दो और नाम शामिल हो चुका है। जिसमें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और श्रध्दा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दकी की हत्या और सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद लारेंस बिश्नोई का नाम एक बार फिर चर्चा में है। लॉरेंश के अलग अलग राज्यों में करीब 700 शूटर्स मौजूद है। वही लारेंश कि इस हिट में दो नाम शामिल हो चुके है। जिसमें मुनव्वर फारूकी और आफताब पूनावाला का नाम शामिल है।

Gangster Lawrence Bishnoi

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी मिली धमकी

हाल ही में जानकारी मिली है कि, लॉरेंश की हिट लिस्ट में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम जुड़ चुका है। मुनव्वर ने अपने शो में हिंदु-देवी देवताओं के खिलाफ कमेंट किया था। जिसके बाद लारेंश की गैंग से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस धमकी के बाद से मुनव्वर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

आफताब पूनावाला हिट लिस्ट में शामिल

लॉरेंश के हिट लिस्ट में एक नाम शामिल हो चुका है और वो है, श्रध्दा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महिने से उसे लारेंश के गैंग से जान से मारने की धमकी दी मिल रही थी। जिसके कारण आफताब की जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Gangster Lawrence Bishnoi

बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंश गैंग ने ली है. फिलहाल अभी गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है और उसके गैंग के कई साथी तिहार जेल में बंद है।

National