CHHATTISGARH ROAD ACCIDENT
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महोरा में NH-43 पर भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना उस दौरान घटित हुई जब सब्जी से लदा पिकअप वाहन (क्रमांक CG16CP3671) को एक तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक CG15A7849) ने सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों मृतक भाइयों की पहचान अभिषेक साहू और अविनाश साहू के रूप में हुई है। जो कि तेंदुआ अवारापारा के निवासी हैं। दोनों सब्जी व्यापार का कार्य करते थे और पिकअप में सब्जी लेकर जा रहे थे। इस हादसे में मृत भाइयों के बड़े पिता का बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल है।
CHHATTISGARH ROAD ACCIDENT
घटना के समय अभिषेक, अविनाश और छोटू अपने घर तेंदुआ अवारापारा से सब्जी लोड कर जमगहना बाजार की ओर जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी महोरा गांव के पास पहुंची। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद से एक घर के दो बेटों की मौत से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण धर्मपाल साहू ने बताया कि नेशनल हाइवे 43 पर पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में गयी है।

