Site icon AB News.Press

AMBIKAPUR NEWS : अंबिकापुर में ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा 1100 वोल्ट का तगड़ा झटका, गंभीर रूप से युवक घायल

AMBIKAPUR NEWS

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर के गेरसा गांव में एक युवक हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। जहां करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर गया। जिसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

READ MORE – CHITRAKOOT MURDER : उप्र के चित्रकूट में व्यापारी की मासूम बेटी की चाकू गोदकर हत्या, लाखों के कैश-गहने हुए पार, जांच में जुटी पुलिस

राहत भरी खबर ये रही कि हाई वोल्ट का करंट लगने के बाद भी उसकी जान बच गई है। वहीं युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। यह मामला लुंड्रा थानाक्षेत्र का है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम गेरसा में बीती शाम मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक रघुवीर खलखो ट्रांसफार्मर में चढ़ गया। ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ रहा था। युवक को जोरदार करंट लगने से वह नीचे गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे जीवित देखकर तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया।

AMBIKAPUR NEWS

जिसके कारण युवक की जान बच गई है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि लोग उसे नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा। लोगों का ध्यान उसकी ओर तब गया, जब वह ट्रांसफार्मर में चढ़ चुका था।

उसने जैैसे ही करंट प्रवाहित तार को छुआ, चिंगारी निकलने के साथ आवाज आई और युवक नीचे आ गिरा। करंट लगने से रघुवीर के दोनों हाथ झुलस गए हैं। फिलहाल अभी घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

READ MORE – Tablet Scam In West Bengal : पश्चिम बंगाल में Tab Scam मामले में मचा बवाल, 1911 छात्रों के साथ धोखाधड़ी का मामला, 93 आरोपियों के खिलाफ FIR, 11 गिरफ्तार

Exit mobile version