PM Modi Jamui Visit Live : पीएम मोदी का जमुई में तीसरा दौरा, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

PM Modi Jamui Visit Live : पीएम मोदी का जमुई में तीसरा दौरा, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

PM Modi Jamui Visit Live

जमुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए आज बिहार के जमुई पहुंचे । पीएम मोदी जब जमुई पहुंचे तो आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

READ MORE – CHHATTISGARH BREAKING : झीरम घाटी हत्याकांड में शामिल आरोपी और माओवादी पार्टी की विशेष महिला नक्सली निर्मला ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख रुपए का था इनाम

इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी थी। जमुई की सीमा झारखंड से लगती है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान” कहते हैं।

उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

READ MORE – Bihar crime : बिहार के नालंदा में मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News National News and Politics