WRESTLERS SEXUAL HARASSMENT CASE : यौन शोषण मामले में बृजभूषण के खिलाफ आज होगी सुनवाई

WRESTLERS SEXUAL HARASSMENT CASE : यौन शोषण मामले में बृजभूषण के खिलाफ आज होगी सुनवाई

WRESTLERS SEXUAL HARASSMENT CASE

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण मामले में कोर्ट की ओर से नंबर एक गवाह को समन जारी किया गया है, जिसकी सुनवाई आज होनी है।

वहीं पीड़िता को दोपहर 2.15 बजे साक्ष्य दर्ज कराने के लिए समन जारी किया। वह इस मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक है।

दरअसल 4 नवंबर की सुनवाई में पीड़िता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि वह इस समय देश में नहीं हैं, इसलिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकीं।

दरअसल वह अगले महीने एक चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए देश से बाहर हैं और अगले दो महीने तक बाहर रहेंगी। इस पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से अपील की कि वे उन्हें समन जारी करें।

कोर्ट ने भी तब पुलिस की मांग मानते हुए पीड़िता को आदेश दिया कि वह 14 नवंबर तक अपना बयान कोर्ट के सामने दर्ज ही कराए।

read more – The Great Indian Kapil Show : कॉमेडियन शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को मिला लीगल नोटिस, धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला……..

Breaking News National News and Politics