Gold and Silver price today
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में बाजार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 14 नवंबर के दिन को सोना 1100 से 1200 रुपए तक सस्ता हुआ है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,290 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वही 22 कैरेट सोने की कीमत 68,350 रूपए पर बना हुआ है। आपको बता दें कि, दिवाली के दिन 31 अक्टूबर को सोने का दाम 81,330 रूपए था।
![]()
दरअसल, त्योहारी सीजन कम खत्म होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। नवंबर के 14 दिन सोने के भाव में 1200 रुपए तक गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,800 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। वही हैदराबाद में 75,650 रूपए प्रति (10 ग्राम) से मिल रहा है।
Gold and Silver price today
वही चांदी प्रति किलोग्राम रेट के साथ 89,500 रूपए पर बनी हुई थी। वही इन दिनों चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी एक चेन्नई, हैदराबाद और केरल में किलोग्राम सिल्वर का रेट 99,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो अपने शहर के लेटेस्ट प्राइज जान ले-
14 नवंबर को जाने सोने का रेट जाने-
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट |
| दिल्ली | 75,800 | 69,500 |
| मुंबई | 75,650 | 69,550 |
| कलकत्ता | 75,650 | 69,350 |
| चेन्नई | 75,650 | 69,350 |
| हैदराबाद | 75,650 | 69,350 |
| रायपुर | 76,850 | 69,350 |
| बिलासपुर | 75,650 | 69,350 |
| भोपाल | 75,780 | 69,400 |
| इंदौर | 75,780 | 69,350 |
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर
24K और 22K सोने के बीच अंतर उनकी शुद्धता और मजबूती में है। 24K सोना 99.99% शुद्ध होता है, लेकिन यह नरम होता है, जिससे इसे नियमित पहनने के लिए सही नहीं माना जाता। वहीं, 22K सोना 91.67% शुद्ध होता है, और इसमें मजबूती बढ़ाने के लिए तांबा जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह आभूषणों के लिए अधिक टिकाऊ और मजबूत बनता है।

