CG By-Election
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफ़ाइल माने जाने वाली सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव आखिरकार कल यानि बुधवार को संपन्न हो गया। लेकिन इस बार उपचुनाव में मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खास उत्साह देखने को नहीं मिला।

सुबह 10 बजे के बाद से ही बूथ के बाहर पंडालों में बैठे कार्यकर्ता वोटरों का इंतजार करते रहे। इस चुनाव में क्षेत्र के 2 लाख 73 हजार मतदाताओं में से 51 फीसदी मतदान के हिसाब से 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग मतदान करने ही नहीं पहुंचे।
मतदाताओं की इस बेरुखी का परिणाम क्या होगा, अब इस बात का आंकलन करने में विश्लेषक जुटे हैं। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।
read more – CG Dhan Kharidi : CM साय आज से धान खरीदी की करेंगे शुरुवात, 72 घंटे के भीतर होगा किसानो को भुगतान

