Longest flyover in Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तेलीबांधा में राज्य का सबसे बड़ा 6 लेन वाला फ्लाइओवर बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। इस फ्लाईओवर की लंबाई 3.50 किलोमीटर तक की होगी।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के सबसे व्यस्त चौराहे तेलीबांधा चौक पर सबसे लंबा 6 लेन फ्लाईओवर बनने जा रहा है। इसकी घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की है। यह Y शेप में बनने वाला ब्रिज तेलीबांधा थाने से शुरू होकर लाभांडी तक बनेगा। वही इस फ्लाईओवर के निर्माँ में करीब 484.83 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
CG Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 25 ट्रेनें 16-20 नवंबर तक कैंसिल

