Jharkhand assembly elections update
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर 683 उम्मीदवार मैदान पर है। जिनमें से 17 सामान्य, 20 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। यहां मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गई। जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें 1.37 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की 43 सीटों पर सुबह 1 बजे से 46.25 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वही ड्यूटी पर बिना बताए गायब रहने के दौरान गुमला के पुलिस ऑब्जर्बर किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है। लातेहार जिले के छिपादोहर में वोटिंग से पहले ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान संतोष कुमार यादव को गोली लगने की जानकारी मिली है। घायल जवान को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

