Doctor attacked in Chennai hospital: चेन्नई के अस्पताल में शख्स ने किया डॉक्टर पर हमला, चाकू से किए 7 वार, अस्पताल में फैली सनसनी

Doctor attacked in Chennai hospital: चेन्नई के अस्पताल में शख्स ने किया डॉक्टर पर हमला, चाकू से किए 7 वार, अस्पताल में फैली सनसनी

Doctor attacked in Chennai hospital

 चेन्नई। तमिलनाडू के चेन्नई शहर के एक अस्पताल में बुधवार को एक शख्स ने डॉक्टर के ऊपर चाकू से ताबतोड़ हमला कर दिया। जिससे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि जिस शख्स ने डॉक्टर पर हमला किया उसकी मां उसी हॉस्पीटल में भर्ती है।

चेन्नई के अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, मरीज बनकर आए  युवक ने किए चाकू से कई वार

जानकारी को मुताबिक, चेन्नई के कलैगनगर के सेंटेनरी अस्पताल में एक शख्स ने डॉक्टर बालाजी जगनाथन पर चाकू से हमला कर दिया। उसने डॉक्टर के ऊपर 7 बार चाकू से वार किया। जिससे डॉक्टर के गले, कान, माथे, पीठ और पेट पर कई गंभी चोंटे आई है। जिससे उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद शख्स ने भागने की कोशिश कि, लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Doctor attacked in Chennai hospital

आरोपी ने बताई हमले की वजह

पुलिस ने बताया कि, आरोपी शख्य का नाम विग्नेश है। उसकी मां सेंटेनरी अस्पताल के कैंसर वार्ड में कई दिनों से भर्ती है। वही विग्नेश का आरोप है कि, डॉक्टर उनकी मां का सही तरीके से ईलाज नही कर रहे है। जिसके चलते उसने गुस्से में डॉक्टर बालाजी पर हमला कर दिया।

train accident in hyderabad: तेलंगाना के पेद्दापल्ली में रेल हादसा, 11 डिब्बे पटरी से नीचे उतरे, कई ट्रेनें रद्द

सीएम एमके स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडू राज्य के सीएम एमके स्टालिन  ने इस घटना के संबंध में गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि- मैंने डॉक्टर बालाजी जगनाथन को आवश्यक उपचार देने और साथ ही इस मामले के तत्तकाल जांच के आदेश दिए है।“

Doctor attacked in Chennai hospital

स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमणियन दिए जांच के निर्देश

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमणियन ने इस मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की सुरक्षा के मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

National