UP Kasganj Accident : UP के कासगंज में दर्दनाक हादसा, खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से 4 महिलाओं की मौत, कई घायल, कई के दबे होने की आशंका

UP Kasganj Accident : UP के कासगंज में दर्दनाक हादसा, खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से 4 महिलाओं की मौत, कई घायल, कई के दबे होने की आशंका

UP Kasganj Accident

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कासगंज के कस्बा मोहनपुरा गांव में कुछ महिलाएं मिट्टी खोदने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का ढेर अचानक ढह गया। जिसमे कई महिलाएं दब गईं।

इस हादसे में 3 महिलाओं समेत एक युवती की दबकर मौत हो गई। वही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

कासगंज में हुए इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

READ MORE – ED raid in Jharkhand 2024 : विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, पश्चिम बंगाल-झारखंड में 17 जगहों पर की छापेमारी, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मामला

Breaking News National News and Politics