Site icon AB News.Press

Mithun Chakraborty received threat: मिथुन चक्रवर्ती को मिली धमकी, पाकिस्तानी डॉन ने कहा- “10 से 15 दिनों में माफी मांग ले, नही तो अंजाम बुरा होगा”

Mithun Chakraborty received threat

नई दिल्ली। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी है। भट्टी ने मिथुन द्वारा मुसलमानों को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध जताया है। वही भट्टी ने मिथुन को 10 से 15 दिनों के अंदर माफी मांगने की चेतावनी भी दी है।

दरअसल, इस समय धमकियों का सिलसिला चल रहा है। पहले सलमान खान को फिर शाहरूख खान और अब भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है। यह धमकी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने दुबई से दी है। साथ ही उन्होंने मिथुन को माफी मांगने की हिदायत भी दी है। अगर ऐसा नही किया तो अंजाम बुरा होने की बात भी कही है। वही इस धमकी का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडियो में जमकर वायरल हो रहा है।

क्या था मामला

BJP नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अक्टूबर में होने वाले 24 परगना जिले में पार्टी को कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से एक भड़काऊ भाषण दिया था। जिसमें उन्होने कहा था कि- “मैं गृह मंत्री अमित शाह के सामने कह रहा हूं, इसके लिए जो भी जरूरी होगा सब करूंगा। कुछ दिन पहले एक नेता ने कहा था कि, हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा दूंगा। मुख्यमंत्री ने इस मामले में कुछ नही कहा, लेकिन मैं कह रहा हूं, तुमको तुम्हारी ही जमीन में गाड़ दूंगा।”

भट्टी ने वीडियो जारी कर दी मिथुन को धमकी

इस बात पर डॉन भट्टी भड़क गया और वीडियो जारी कर मिथुन को माफी मांगने का चेतावनी दे डाली। इस वीडियो में भट्टी ने कहा कि आप ने मुसलिम समुदाय के खिलाफ जो भी बयान दिए है। उससे लोगों को आहत पहुंची। उनके फिल्मों के फैंस मुस्लिम समुदाय के लोग भी है। उसने आगे कहा कि मिथुन चक्रवर्ती 10 से 15 दिनों के अंदर माफी मांग ले, नही तो उन्हें पछताना पड़ेगा।

Exit mobile version