Site icon AB News.Press

Gold and Silver price: गोल्ड-सिल्वर की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, 22 कैरेट गोल्ड रेट 72 हजार  के पार, देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold and Silver price

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में बाजार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 11 नवंबर को सोना 550 सो 600 रूपए तक सस्ता हुआ है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,479 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वही 22 कैरेट सोने की कीमत 72,850 रूपए पर बना हुआ है। आपको बता दें कि, दिवाली के दिन 31 अक्टूबर को सोने का दाम 81,330 रूपए था।

दरअसल, त्योहारी सीजन कम खत्म होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। नवंबर के 11 दिन सोने के भाव में 550 से 600 रुपए तक सस्ता हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,710 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। वही हैदराबाद में 79,745 रूपए प्रति (10 ग्राम) से मिल रहा है।

Gold and Silver price

वही चांदी प्रति किलोग्राम रेट के साथ 93,000 रूपए पर बनी हुई थी। वही एन 7 दिनों में बाद चांदी की कीमतों में 5000 रूपए की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,02,900 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

Justice Sanjeev Khanna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 51वें चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को दिलाई शपथ, जानिए कब तक रहेगा कार्यकाल

अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो अपने शहर के लेटेस्ट प्राइज जान ले-

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का रेट जाने-

शहर 11 नवंबर रेट 11 नवंबर रेट
दिल्ली 78,910 72,850
मुंबई 79,479 72,850
कलकत्ता 79,840 72,750
चेन्नई 79,479 72,850
हैदराबाद 79,479 72,850
रायपुर 79,360 72,650
बिलासपुर 79,740 72,750
भोपाल 79,755 72,750
इंदौर 79,755 72,750

 

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर

24K और 22K सोने के बीच अंतर उनकी शुद्धता और मजबूती में है। 24K सोना 99.99% शुद्ध होता है, लेकिन यह नरम होता है, जिससे इसे नियमित पहनने के लिए सही नहीं माना जाता। वहीं, 22K सोना 91.67% शुद्ध होता है, और इसमें मजबूती बढ़ाने के लिए तांबा जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह आभूषणों के लिए अधिक टिकाऊ और मजबूत बनता है।

 

 

 

Exit mobile version