Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Cattle Smugglin : बालोद पुलिस ने गौ तस्करों का किया भंडाफोड़, वाहन चालक फरार

Chhattisgarh Cattle Smugglin

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम रेंगाडबरी में मंगचुवा पुलिस ने गो तस्करी करते हुए एक वाहन को पकड़ा है, जिसमें 27 मवेशियों को बुरी तरह से ठूसा गया था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह कार्रवाई पुलिस के धरपकड़ अभियान के तहत हुई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अब वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला मंगचुवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

READ MORE – Pakistani border : पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकी हमले में ईरान के पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत, जैश ने ली जिम्मेदारी

Exit mobile version