Maharashtra assembly election 2024
नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज (10 नवंबर) को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद घोषणापत्र को जारी किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अपने घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों से संबंधित चलाई जा रही योजनाओं पर फोकस करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सिगंल फेज में मतदान होगा। वही 23 नवंबर को वोटों की गिनती शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने वादों का पिटारा खोल दिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य सरकार ने 25 लाख रोजगार अवसर प्रदान करने, महाराष्ट्र के समग्र विकास, किसानों के लिए भावांतर योजना, कर्जमाफी, कौशल विकास केंद्रों की स्थापना और महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का संकल्प लिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में क्या है खास देखिए-
- अगले 5 साल तक युवाओं को 25 लाख नई नौकरियां देने का वादा किया।
- लाडली बहना योजना में दी जानी वाली 1500 की राशि को बढ़ाकर 2100 रूपए महिना किया जाएगा।
- किसानों की कर्ज माफी और भावांतर योजना लाने का वादा।
- 2027 तक 50 लाख लखपति दीदी बनाएंगे।
- 10 लाख स्टुडेंट को फ्रि ट्यूशन दी जाएगी।
- जरूरतमंदो के भोजन और आश्रय की व्यवस्था
- आंगनबाड़ियों और आशा कार्यकताओं का मासिक वेतन15000 किया जाएगा।
- 45 हजारों गांवो को बेहतर रोड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
- बिजली बिल में 30% की कमी की जाएगी और सोलर एनर्जी के उपयोग पर फोकस किया जाएगा।
- वृध्दावस्था पेंशन को 1500 – 2000 रूपए
- कम आय वाले परिवार को हर माह मुफ्त राशन
- किसान सम्मान योजना में 15 हजार की राशि
- महिलाओं वित्तिय साक्षरता प्रशिक्षण
- यूथ के लिए हेल्थ एंड फिटनेस कार्ड बनेगा
- महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाएंगे

