Encounter between security forces and terrorists in Srinagar
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में आज यानी रविवार 10 नवंबर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद इस जबरवान वन क्षेत्र में गोलीबारी शुरु हुई। ऐसे में अब इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।

दरअसल, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ 15 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई है। इससे पहले 9 नवंबर को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर किया था, वहीं 8 नवंबर को दो आतंकवादी मारे गए थे। इसके अलावा, पिछले सप्ताह के दौरान सेना के जवानों ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में आतंकी संगठन के पाकिस्तानी कमांडर सहित दो अन्य आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया था।

