Bastar fighter shot himself : बस्तर फाइटर ने खुद को मारी गोली, जवान की मौत, छुट्टी में आया था घर

Bastar fighter shot himself : बस्तर फाइटर ने खुद को मारी गोली, जवान की मौत, छुट्टी में आया था घर

Bastar fighter shot himself 

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज सुबह एक बस्तर फाइटर ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान उसने अपने घर में वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नही हो पाई है। पूरा मामला फरसगांव ब्लॉक का है।

The soldier committed suicide: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, 20 दिनों में 5 जवानों ने किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक, बारदा गांव निवासी जवान हरिलाल नाग ने आज सुबह अपने रिलाल्वर से खदु को गोली मारकर सुसाइड कर ली। जवान ने अपने घर में ही इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से गांव में हडकंप मच गया। वही जवान हरिलाल ने अपने आप को गोली क्यों मारी इस बात का खुलासा नही हो पाया है।

इस घटना की सूचना जवान के परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह समेत स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. फिलहाल शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर