Site icon AB News.Press

Maharashtra Election 2024 : पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Maharashtra Election 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को नासिक और धुले में रैलियों के बाद अब शनिवार सुबह PM मोदी अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली का कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक दोपहर 12 बजे अकोला की रैली और 2:15 बजे नांदेड़ की रैली में PM के साथ CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM अजित पवार के अलावा महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष बावनकुले भी रैली में शामिल होंगे।

बता दें कि अकोला की रैली में PM मोदी विदर्भ के अमरावती, बुलढाणा, यवतमाल और वाशिम जिलों के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए लोगों से मतदान करने कि अपील करेंगे। वहीं, नांदेड़ में भी एक साथ कई कैंडिडेट के लिए वोट मांगेंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सीटों में एक फेज में 20 नवंबर को मतदान होना है। जिसका चुनावी परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

read more – Churu Property Violence : चुरू में जमीन विवाद के कारण महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

Exit mobile version