Jharkhand IT raid: झारखंड चुनाव के पहले सीएम हेमंत सोरेन की पर्सनल सेक्रेटरी के घर रेड, आयकर विभाग ने कि कार्रवाई

Jharkhand IT raid: झारखंड चुनाव के पहले सीएम हेमंत सोरेन की पर्सनल सेक्रेटरी के घर रेड, आयकर विभाग ने कि कार्रवाई

Jharkhand IT raid

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पर्सनल सेक्रेटरी, सुनील श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी की गई है। शनिवार सुबह केंद्रीय एजेंसी ने रांची स्थित उनके आवास पर रेड शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव के घर केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में अधिकारियों ने आवास की तलाशी ली और दस्तावेज भी खंगाले। रांची और जमशेदपुर सहित 9 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। वही झारखंड चुनाव से पहले रांची में इनक्म टैक्स की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बता दें कि सुनिल श्रीवास्तव सीएम के निजी सचिव होने के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रिय समिति के सदस्य और पार्टी के स्टार प्रचारक भी है।

CM VISHNUDEV SAI RANCHI VISIT : CM विष्णुदेव साय का रांची दौरा

 

National