Site icon AB News.Press

farewell to the car in gujrat: मालिक ने ‘लकी’  कार को डीजे के साथ दी अंतिम विदाई, यात्रा में 1500 लोग शामिल,4 लाख रुपए खर्च किए

farewell to the car in gujrat

अमरेली। गुजरात में एक किसान ने अपनी ‘लकी’ कार की धुमधाम से अंतिम यात्रा निकाली। डीजे और बाजा के साथ कार को समाधि स्थल तक ले जाया गया। इस यात्रा में लगभग 1500 लोग शामिल हुए थे। इस पर 4 लाख रूपए खर्च किए गए। पूरा मामला अमरेली जिले का है।

 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला गुजरात के पडरसिंगा गांव में रहने एक किसान परिवार का है। यहा किसान संजय पोरला ने अपने ‘लकी’ को कबाड़ में बेचने के बजाय दफनाने का फैसला लिया। किसान परिवार ने​​​​​​ 7 नवंबर को अपने कार की बड़ी धुम धाम से अंतिम यात्रा निकाली। इस अंतिम यात्रा के दौरान आसपास के लगभग 1500 लोग यात्रा में शामिल हुए। वेगन आर की अंतिम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

farewell to the car in gujrat

कार की अनोखी विदाई

संजय पोरला ने इस वेगन आर कार को 12 साल पहले खरीदा था। जिसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में परिवार के लोगों ने पहले कार को फूलो से सजाया। फिर डीजे और गाजे-बाजा के साथ खेत पर ले गए। यहां परिवार के लोग अंतिम संस्कार जैसा धार्मिक अनुष्ठान करते हुए नजर आए।

 

10 फिट गहरे गढ्डे में दफनाया

उसके बाद कार को दफनाने के लिए 10 फिट गहरा गढ्डा किया गया। कार के हरे कपड़े से ढक दिया गया फिर मंत्रो के साथ दफनाया गया। इस आयोजन में 4 लाख लाख खर्च किए गए। वही 1500 लोगों को खाना भी खिलाया गया।

 

 

Exit mobile version