Site icon AB News.Press

Delhi Firing Incident : दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक शख्स की मौत तो दूसरा घायल

Delhi Firing Incident

नई दिल्ली। दिल्ली के वेलकम के कबीर नगर इलाके में शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक जिंस कारोबारी और उनके दोस्त पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमे एक कारोबारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा वयक्ति घायल हो गया।

मृतक युवक की शिनाख्त नदीम के रूप में हुई है। वहीं दोस्त का नाम शाहनवाज है। नदीम का कबीर नगर में जिंस का कारोबार था। नदीम घटना के समय स्कूटी से घर पर खाना खाने के लिए घर आ रहे थे। रात करीब एक बजे तीन बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी और वहां से फरार हो गया।

Delhi Firing Incident

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात 3 लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने नदीम को गोली मार दी। साथ में आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए और मृतक की स्कूटी उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि हमलावर नदीम का पहले से ही इंतेजार कर रहे थे और उसके आते ही हमला कर दिया। हमलावर नदीम की स्कूटी और फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है।

READ MORE – Raigarh Chhattisgarh : रायगढ़ में 49 हाथियों के दल ने जमकर मचाया उत्पात, किसानों की फसल बर्बाद

Exit mobile version