Churu Property Violence
चुरू। राजस्थान के चुरू में जमीन विवाद को लेकर हुए झगडे में एक महिला को जबरन उठाकर आग में फेंक कर जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक चूरू जिले के खंडवा पीपीधर गांव के 2 पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की 30 वर्षीय महिला सुनीता को जबरन उठाकर जलती हुई आग में फेंक दिया और लोगों ने खेत में आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आग से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला जिले के भालेरी थाना इलाके के गांव खण्डवा पट्टा पीथीसर का है। पुलिस थाना अधिकारी जगदीश सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि की।
Churu Property Violence
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को परिवार के दो पक्षों में मारपीट करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो बाड़ में आग लगी थी। विवाहिता को आग से निकालकर तुरंत भालेरी पीएचसी में भर्ती करवाया। महिला की हालत बिगड़ने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि महिला ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे वह अपने पशु बांध रही थी। तभी परिवार की फूला देवी, आशा, लिछा, पिंकी, भरत और रामनिवास आए। जिन्होंने उसके साथ लाठी और डंडे से मारपीट की और बाड़ में आग लगा दी। पशुओं को भी आग के बीच से निकाला। उन लोगों ने मारपीट कर महिला को जलते बाड़ में फेंक दिया।

