Site icon AB News.Press

CHHATTISGARH NEWS: नितिन गडकरी ने दी 20 हजार करोड़ रूपए की सौगात, दो साल में अमेरिका की तरह होगी छत्तीसगढ़ की सड़क

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में इंडियन रोड कांग्रेस 83वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की मंजूरी दी। इनमें 4 राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन के लिए डीपीआर की स्वीकृति भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, 83वें इंडियन रोड कांग्रेस का आयोजन शुक्रवार को रायपुर में किया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सीएम विष्णु देव साय, डीप्टी सीएम अरुण साव सहित पीडब्ल्यूडी और इंडियन रोड कांग्रेस  के अधिकारी भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने सड़क की क्वालिटी सहित रोड सेफ्टी को लेकर कई सुझाव दिए।

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीगगढ़ को दी 20 हजार करोड़ की मंजूरी

नितिन गडकरी ने कहा कि पुराने पैटर्न को बदलकर अब नए आधुनिक तरीको अपनाकर  काम करना होगा। इस मौके पर नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 20 हजार करोड़ की सौगात दी। इस राशि से छत्तीसगढ़ प्रदेश में फोरलेन सड़के व फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

दो साल में छत्तीसगढ़ की सड़के अमेरिका जैसी होगी

इस प्रोजेक्ट के तहत धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क बनाने के साथ-साथ रायपुर में चार फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे, जिनकी मंजूरी अब मिल गई है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “दो साल में छत्तीसगढ़ की सड़कों का नेटवर्क अमेरिका की सड़कों की तरह होंगा।” इसके अलावा, नितिन गडकरी ने कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी मंजूरी दी।

Exit mobile version