SUKMA CHHATTISGARH
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में 12वीं की छात्रा के गर्भवती होने की खबर से हाॅस्टल में हड़कंप मच गया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है और दशहरा-दीपावली की छुट्टी पर अपने घर गई थी।
जब वापस छात्रावास लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। जिसमे रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई। जिसके बाद हाॅस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने उसे वापस उसके घर भेज दिया।
दरअसल, हाॅस्टल में नियम है कि अगर कोई छात्रा लंबे समय तक छुट्टी पर रहती है तो लौटने पर उसका अनिवार्य रूप से मेडिकल टेस्ट करवाया जाता है। इसी नियम के तहत छात्रा का भी मेडिकल करवाया गया था।
फिलहाल, नाबालिक छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला है क्या। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
read more – CG Naxal News : अबूझमाड़ के मुठभेड़ में नक्सलियों से बरामद 11 हथियारों की पहचान

