Jammu & Kashmir Breaking : कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 दिन में तीसरा एनकाउंटर

Jammu & Kashmir Breaking : कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 दिन में तीसरा एनकाउंटर

Jammu & Kashmir Breaking 

कश्मीर के सोपोर इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हुई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को सोपोर के पानीपोरा इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

read more – DHAMTARI DOG BITE : धमतरी में पागल कुत्ते का आतंक, 12 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी

Jammu & Kashmir Breaking 

जब सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्यवाही शुरू की। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षकों का अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी।

इसके बाद सोपोर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान उनकी आंतकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किए जाने के बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। यह ऑपरेशन अभी जारी है।

read more – CJI DY Chandrachud : आज CJI डीवाई चंद्रचूड़ का आखिरी वर्किंग डे, एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे पर ले सकते है महत्वपूर्ण फैसला

Breaking News National News and Politics