Aurangabad Road Accident : औरंगाबाद में छठ महापर्व के दिन बड़ा हादसा, बच्चे का मुंडन कराने जा ऑटो कुए में गिरा, 2 की मौत, 6 घायल

Aurangabad Road Accident : औरंगाबाद में छठ महापर्व के दिन बड़ा हादसा, बच्चे का मुंडन कराने जा ऑटो कुए में गिरा, 2 की मौत, 6 घायल

Aurangabad Road Accident 

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां छठ व्रतियों से भरा एक ऑटो कुएं मे गिर गया। इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह घटना देव थाना क्षेत्र के चानपुर गांव के पास की है। सभी घायलों को इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया गया है।

read more – Chhath Puja 2024 : महादेव घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे श्रद्धालु, सुबह 3 बजे से ही घाटों पर जुटी भीड़

जहां से उनको आगे रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी छठ व्रती अपने बच्चे को मुंडन करने के लिए भगवान भास्कर की नगरी देव आ रहे थे। इसी बीच चैनपुर गांव के पास एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर कुए में जा गिरा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसा गुरुवार देर रात हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देव थाना क्षेत्र के इगुनिया टांड के पास हुआ है। यहां एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। बताया जा रहा है कि अचानक सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई।

read more – Nitin Chauhaan Death : ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान का निधन, फिल्मजगत में छाया मातम

Breaking News National News and Politics