Threat to kill Shahrukh Khan
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके साथ ही आरोपी ने 50 लाख रूपए की मांग भी की थी। बता दें कि, धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के किंग खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसमें आरोपी ने एक्टर से एक बड़ी फिरौती की मांग भी की थी। इस मामले के बाद आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमकी भरे कॉल की आखिरी लोकेशन रायपुर बताई जा रही है। वही आरोपी की पहचान फैजान नाम के शख्स रूप में हुई है। हांलाकि मुंबई पुलिस की ओर इस मामले में कोई अधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
Threat to kill Shahrukh Khan
पुलिस ने फैजान को नोटिस देकर छोड़ा
सुत्रों से मिली जानकारी मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एक्टर शाहरूख खान को धमकी देने के आरोप में जिस फैजान नाम के शख्स को हिरासत में लिया था। उसको पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दी है। दरअसल फैजान ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिनों पहले खो गया था। जिसकी रिपोर्ट उसके थाने में दर्ज कराई थी। फैजान से इस मामले में पुलिस को सबूत भी दिखाएं। वही अब मामले में मुबंई पुलिस उलझती हुई नजर आ रही है कि आरोपी है कौन?

बता दें कि, इससे पहले भी शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में उनकी फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उन्हें Y+ कि सुरक्षा दी गई थी।

