Sadhvi Pragya Thakur : जिंदा रहूंगी तो कोर्ट जरूर आऊंगी-साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर…….. शेयर की बीमारी वाली तस्वीर

Sadhvi Pragya Thakur : जिंदा रहूंगी तो कोर्ट जरूर आऊंगी-साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर…….. शेयर की बीमारी वाली तस्वीर

Sadhvi Pragya Thakur

भोपाल। बीजेपी की नेता और भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की हालत बिगड़ रही है। साध्वी प्रज्ञा के ब्रेन में सूजन और आंखों से कम दिखने लगा है। कानों से कम सुनना और बोलने में असंतुलन होने लगा है।

read more – Maihar District : मैहर में जमीनी विवाद में 6 लोग घायल, एक युवक की मौत

इस बात की जानकारी खुद पूर्व सांसद ने दी। वहीं अपनी खराब हालत के लिए उन्होंने कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए चेतावनी दी है कि वो जिंदा रही हैं तो कोर्ट जरूर जाएंगी।

Sadhvi Pragya Thakur

बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामले में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को वारंट मिला है। जहां NIA कोर्ट ने उन्हें 13 नवंबर को पेश होने का आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी साध्वी प्रज्ञा कई बार कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं।

जिसके चलते स्पेशल जज एके लाहौती ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।कोर्ट से मिले वारंट के बाद साध्वी प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे वें बीमार दिख रही है।

उसमें साफ सूजन दिख रहा है। बता दें कि अपने बयानों से वह कई बार पार्टी को मुश्किल में डालती रही हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी वह दूर रहती हैं।

read more – Chhath Puja in Yamuna : दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना नदी में छठ पूजा की अनुमति देने से किया इनकार

 

 

Breaking News National News and Politics