Site icon AB News.Press

Raipur South Assembly By-Election 2024 : सामान्य प्रेक्षक रेखा रानी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Raipur South Assembly By-Election 2024

रायपुर। राजधानी के दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए बनाये गये सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रॉंग रूम का सामान्य प्रेक्षक रेखा रानी ने निरीक्षण कर तैयारियों का अवलोकन किया। सामान्य प्रेक्षक ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सामान्य प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान सामग्री, बैलेट बाक्स की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। इसी कड़ी में रेखा रानी ने कहा कि चुनाव आयोग की सभी सुरक्षा मानकों के तहत स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

read more – Sadhvi Pragya Thakur : जिंदा रहूंगी तो कोर्ट जरूर आऊंगी-साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर…….. शेयर की बीमारी वाली तस्वीर

Exit mobile version