Husband Wife Dispute
रायपुर। यूं तो पति-पत्नी में झगड़े होना आम बात हो गयी है। लेकिन अगर इस झगड़े से किसी का करोड़ों का नुकसान हो जाये तो? ऐसा अनोखा मामला छत्तीसगढ़ का सामने आया है। खबरों से मिली जानकारी के एक महिला का उसके पति से झगड़ा हुआ तो रेलवे को तीन करोड़ का तगड़ा चूना लग गया। वही एक रेलवे कर्मचारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
बता दें कि उक्त महिला का पति रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्त है। फोन पर झगड़े का समापन पर ओके से हुए तो दूसरी लाइन पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने इसे सिग्नल का ओके समझ लिया। इसके बाद ट्रेन को बैन रूट पर दौड़ा दिया। जिसके कारण रेलवे को करोड़ो का नुकसान हो गया। पत्नी से प्रताड़ित पति का केस कोर्ट में चल रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने अब तलाक केस पर मुहर लगा दी है।
read more – Chhattisgarh news : पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का आज निधन, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि
Husband Wife Dispute
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली एक युवती का विवाह विशाखापट्टनम के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवती का पति रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर है। शादी के बाद पत्नी खुश नही थी, उसने अपने पति को बताया की उसका किसी ओर के साथ अफेयर है, उसने उसके साथ संबंध भी बना लिए है और वो उसे भूल नहीं पा रही है।
इसके बाद मामला कुछ दिनों के लिए शांत हुआ, लेकिन पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया की उसकी पत्नी उसके पास बैठकर अपने प्रेमी से बात करती है। पति ने इस बात की जानकारी उसके पिता को दी। लेकिन, पिता ने भरोसा दिलाया कि बेटी भविष्य में ऐसा नहीं करेगी। तो वहीं दूसरी ओर तलाक की अर्जी दाखिल होने के बाद महिला ने पति और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दी। साथ ही पति पर भाभी के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाए है।
Husband Wife Dispute
पत्नी पर लगा मानसिक क्रूरता का आरोप
इस मामले की सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने कहा कि पति से फोन पर झगड़ा करने के कारण रेल कर्मी पति को निलंबित होना पड़ा। साथ ही पति के परिवार वालों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाई और भाभी पर अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। पत्नी की यह सब हरकत पति के साथ मानसिक क्रूरता है। हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए पति के तलाक की याचिका को मंजूर कर लिया है।
read more – Raipur South Assembly By-Election 2024 : सामान्य प्रेक्षक रेखा रानी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

