Site icon AB News.Press

Chhattisgarh news : पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास उर्फ शीरू भैया का निधन, पार्थिव शरीर को AIIMS में किया जाएगा डोनेट, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh news 

रायपुर। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का आज निधन हो गया। गोपाल व्यास के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही, सीएम साय का बलौदाबाजार दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का आज गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में AIIMS हॉस्पीटल में अंतिम सांस ली। गोपाल व्यास के निधन के बाद सीएम विष्णुदेव साय पुरैना स्थित आवास पर पहुंचे और उनकों श्रध्दांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर को रायपुर के AIIMS हॉस्पीटल को डोनेट किया जाएगा।

Chhattisgarh news 

सीएम साय ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर किया पोस्ट

सीएम साय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है- कि हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक,  पूर्व सांसद गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं. वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापुंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है।

Maihar District : मैहर में जमीनी विवाद में 6 लोग घायल, एक युवक की मौत

 व्यास जी का चले जाना अपूरणीय क्षति

सीएम साय ने कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे व्यास जी के साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने हमेशा देश और समाज के भले के लिए काम किया। उनका इस तरह अचानक चला जाना प्रदेश के लिए एक ऐसी क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो सकेगी।”

Chhattisgarh news 

बता दें कि, गोपाल व्यास जी 2006 से 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। वे गृहस्थ होते हुए भी एक महान संत के समान थे। उनकी सरलता और सादगी ने हर किसी पर गहरा प्रभाव डाला।

 

Exit mobile version