Bus driver suffers heart attack in Bengaluru
बेंगलुरू। बेंगलुरू के यशवंतपुर में BMTC बस के ड्राइवर को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। वही बस के कंडक्टर ने अपनी सूझबूझ से बस को संभाला और दुर्घटना होने से बचा लिया। वही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, BMTC के एक बस ड्राइवर की बस चलाते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा कि ड्राइवर का नाम किरण(39) था, जो डिपो 40 में कार्यरत था। बस नेलमंगला से यशवंतपुर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
Bus driver suffers heart attack in Bengaluru
ड्राइवर की हार्ट से मौत
ड्राइवर किरण को बस चलाते हुए अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके कारण वह बेहोश होकर सीट में ही गिर गया। वही बस अनियंत्रित होकर सामने चल रही बस से हल्की सी टकराई और आगे बढ़ गई।
In Bengaluru a bus driver got a heart attack while driving 💔😱 pic.twitter.com/L8ZpAnrnQy
— RAJA👑 (@SWAPNIL_2211) November 7, 2024
कंडक्टर ने यात्रियों की बचाई जान
इसके बाद बस के कंडक्टर ने आनन-फानन में बस के स्टीयरिंग को संभाला और आगे जाकर बस को रोक लिया। बस कंडक्टर की सूझबूझ ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। वही बस के ड्राइवर को किरण को बेहोशी के हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

